महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय वजीरपुर में समाज कल्याण परिवार की ओर से मंगलवार को महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 13 महिलाओं का सफल ऑपरेशन किया गया। चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी चिकित्सक आर.के.मीणा ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा महिला नसबंदी शिविर के लिए गंगापुर सिटी चिकित्सालय से टीम आई जिसमें सर्जन रामकेश द्वारा 13 महिलाओं का सफल ऑपरेशन किया गया। वही 15 महिलाओं का पंजीयन किया गया। जिसमें दो महिलाएं पॉजिटिव पाए जाने के कारण उनका ऑपरेशन नहीं किया गया।