बड़वानी | 21-जनवरी-2017 जनजाति सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का आदिवासी पारंपरिक नृतक दल ने भव्य स्वागत किया। नृतक दल इतना मनमोहक था कि प्रदेश के मुखिया श्री शिवराजसिंह चौहान अपने कदमो को रोक नही पाये और नृतक दल के साथ उन्होने ने भी आदिवासी नृत्य का आनंद लिया। हेलीपेड पर केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन, मछुआ कल्याण, मत्स्य विकास, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य, सांसद श्री सुभाष पटेल, विधायक पानसेमल श्री दीवानसिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधियो ने मुख्यमंत्री श्री चौहान की आगवानी की।