अनिल उपाध्याय खातेगांव बुधवार को श्री नर्मदा क्षेत्रीय जाट समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में जाट समाज जन रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे जहां तहसीलदार स्वाति तिवारी व एसडीओपी ज्योति उमठ को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री गृहमंत्री एवं जिला पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में भाजपा नेता रेवाराम सारण के विरुद्ध जनपद पंचायत की सहायक यंत्री प्रतीक्षा अत्तरदे द्वारा शासकीय कार्य में बाधा की झूठी रिपोर्ट का खात्मा करने की मांग की गई। श्री नर्मदा क्षेत्रीय जाट समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विजय पटेल ने पत्रकारों को बताया कि 24 दिसंबर 2022 को कन्नौद जनपद पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं बागली विधायक पहाड़ सिंह कनोजे के विधायक प्रतिनिधि भाजपा के वरिष्ठ नेता रेवाराम सारण के विरुद्ध खातेगांव जनपद पंचायत में कार्यालय सहायक यंत्री सुश्री प्रतीक्षा अत्तरदे द्वारा पुलिस थाना खातेगांव में शासकीय कार्य में बाधा की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिसकी जांच कर खात्मा करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में समाज जन जिसमें भाजपा कांग्रेस सहित अन्य दलों के सामाजिक बंधु भी शामिल थे। सभी ने एक स्वर में तहसीलदार स्वाति तिवारी को मुख्यमंत्री गृहमंत्री एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए रिपोर्ट का खात्मा करने की मांग की गई। डॉ पटेल ने यह भी बताया कि सारण जाट समाज के वरिष्ठ समाजसेवी होने के साथ ही कन्नौद जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बागली के विधायक के प्रतिनिधि होने के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के नाते विभिन्न शासकीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याओं का हल कराने के लिए आते जाते रहते हैं। 24 दिसंबर को रेवाराम सारण खातेगांव प्रवास पर थे, इसी दौरान जनपद पंचायत खातेगांव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच द्वारा उन्हें अवगत कराया जाए कि हमारी पंचायत के अंतर्गत होने वाले निर्माण कार्यों के पूर्णता के बाद भी सहायक यंत्री सुश्री प्रतीक्षा द्वारा सीसी प्रमाण पत्र जारी नहीं इतना ही नहीं उनके द्वारा पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु नगद राशि की मांग की जा रही है। इसी विषय को लेकर रेवाराम सारण व अन्य सरपंच साथी जनपद पंचायत खातेगांव में बेठी सायक यंत्री द्वारा पूर्णता प्रमाण पत्र जारी क्यों नहीं किए जा रहे हैं इसी को लेकर चर्चा की तो संबंधित सहायक यंत्री द्वारा पैसे की मांग करते हुए बिना राशि लिए प्रमाण पत्र जारी नहीं होंगे ऐसा कहा जाए इसके बाद अपने साथियों सहित रेवाराम सारण वहां से रवाना हो गए उक्त घटना सहायक यंत्री के द्वारा अपना पक्ष मजबूत करने के हिसाब से श्री सारण के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई जो पूर्णता असत्य व झूठी है इस रिपोर्ट को तुरंत वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा जांच कराई जा कर निरस्त की जावे। सहायक यंत्री यदि ईमानदारी से अपने कर्तव्य निर्वहन कर रही होती तो जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके उनका पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करना चाहिए था। इसके विपरीत सहायक यंत्री के द्वारा शासकीय अवकाश होने के बावजूद शनिवार के दिन कार्यालय में बैठकर क्या कार्य किया जा रहा था सर्व विदित है।श्री देवाराम सारण पूर्णता प्रमाण पत्र को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक सहायक यंत्री की शिकायत ना कर दें इस डर से सहायक यंत्री के द्वारा झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई सारण के विरुद्ध जो सहायक यंत्री ने शासकीय कार्य की बाधा की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई उसकी भी जांच कराई जावे इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। जिसमें जाट समाज के अध्यक्ष रामदीन पटेल, जाट तेजवीर सेना के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र जाखड़, जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह जाट, रामोतार पटेल,राजपाल टाटा ,किशोर गोल्या , बलराम थोरी, बलराम डावठा,प्रेम पटेल शिव इनानिया रामदिन सेवलया, राजवीर कुडिया, ओम कुडिया रामविलास पटेल, सहित बड़ी संख्या में जाट समाज जन मौजूद रहे उन्होंने एक स्वर में कहा कि यदि 7 दिवस के अंदर झूठी रिपोर्ट का खात्मा नहीं होता है तो एक बड़े जन आंदोलन से शासन प्रशासन को गुजरना होगा जिसकी समस्त जवाबदारी उन्हें की होगी। फोटो