तलेन - नववर्ष की पहली सुबह घने कोहरे में ढकी रही वही अल सुबह से दिन के 10 - 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त रहा वही रोड पर चलने वाले वाहनों लाइट का सहारा ले कर धीमे धीमे चल रहे थे वही मौसम से ऐसा लग रहा था मानो आप शिमला व मनाली में हो । वही लोग देर तक अलाव के आसपास बैठे नजर आए वही नव वर्ष होने की वजह से नगर के मंदिरों व सतगुरु आश्रम पर लोग दर्शन करने व भगवान का आशीर्वाद लेने पहुँचे ।