तलेन गुरुवार को युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलेन में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव ने की मुख्य अतिथि रिटायर्ड शिक्षक जगदीश यादव, विशेष अतिथि, विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव, प्रचार्य अशोक पाटीदार, मुख्य वक्ता के रूप में रुपेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। अतिथियों का स्वागत मंगल तिलक लगाकर पुष्प माला से किया गया कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान ,राष्ट्रीय गीत ,मध्य प्रदेश गान के पश्चात, कार्यक्रम में छात्र विद्यालय छात्र छात्राओं द्वारा, व अतिथियों द्वारा सूर्य नमस्कार लगाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा, प्राणायाम, योगासन भी किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता रुपेश विश्वकर्मा ने कहा कि विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर एक अवसर रहता है एक संकल्प लेने का कि हम अपने भारत को जानकर आधुनिक बने तो निश्चित है कि भारत भी आधुनिक बनेगा। जिस प्रकार नारद जी ने अध्यात्मा को जानकर परमात्मा के निकट पहुंच गए उसी प्रकार भारत के अध्यात्म को जानकर स्वामी नरेंद्र है जो स्वामी विवेकानंद बन गए।कार्यक्रम के अध्यक्ष नारायण सिंह यादव द्वारा विद्यालय के 6 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदेश स्तर पर योग प्रतियोगिता प्रतिनिधित्व करने पर शुभकामनाएं प्रेषित की तथा मुख्य अतिथि रिटायर्ड शिक्षक जगदीश यादव द्वारा छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन योग शिक्षक महेश पवार ने किया व खेल शिक्षक अनिल यादव ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम यादव, पार्षद महेश यादव, पार्षद प्रतिनिधि अजब सिंह वंशकार, पार्षद पप्पू अहिरवार, पवन यादव सहित , विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।