तलेन रविवार को क्षेत्रीय विधायक नरसिंहगढ़ राज्यवर्धन सिंह द्वारा तलेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के 26 लाख 55 हजार राशि से बनने वाले 10 बिस्तरीय अतिरिक्त मेटरनिटी वार्ड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हमने अपने क्षेत्र विधानसभा नरसिंहगढ़ क्षेत्र का विकास किया है सबसे बड़ी तो बात यह है कि नागरिकों की समस्या सुनने में हम लोग जिले के अंदर अग्रणी है। जो किसान आते हैं नागरिक आते हैं उनकी समस्या का तत्काल निदान किया जाता है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं द्वारा मंच से ही नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग पोस्ट मार्टम रूम व डॉक्टर व स्टॉप की पोस्टिंग करवाने की क्षेत्रीय विधायक से मांग की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सोनी नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव , डॉ उत्कर्ष तिवारी ,चन्दर सिंह यादव ,नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा थाना प्रभारी एस एच कर्नाटक ,पार्षद लक्ष्मी नारायण यादव, कैलाश यादव डॉ सरिता सहगल ,मेजर कृष्ण पाल सिंह बना ,कवि राजेश सत्यम ,निशांत शर्मा ,मान सिंह यादव विधायक प्रतिनिधि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन योगेश पाटीदार ने किया व आभार हरि सिंह केशवाल ने माना इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री महेश भत्कारिया शिव प्रसाद शर्मा विधायक प्रतिनधि विनोद यादव पार्षद महेश यादव पप्पू अहिरवार आजाद वंशकार उत्तम सिंह वकील भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सतीश यादव व पत्रकारगण सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे ।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तलेन के मेटरनिटी वार्ड का भूमि पूजन कार्यक्रम में उठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग