महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान द्वारा सवाई माधोपुर जिले के जिला अध्यक्ष के रूप में सुशील दीक्षित को जिला अध्यक्ष बनाने पर वजीरपुर उपखंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुरजोर स्वागत किया सुशील दीक्षित के साथ पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा पंचायत समिति सदस्य घनश्याम शर्मा नवीन एडवोकेट ,हरिओम पटेल, पंचायत समिति सदस्य उदय सिंह गुर्जर सहित अनेक लोग साथ आए। जिनका वजीरपुर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जामा मस्जिद,मुख्य बाजार में पुरजोर स्वागत किया गया। बाहर से आए हुए सभी गणमान्य नागरिकों का भीम सिंह जाट के मकान पर बैठक हुई। जहां पर उन्होंने कहा कि हमारे पास 228 दिन बचे है। हमकों संगठन की रणनीति राज्य और केन्द्र में परचम लहराने की बनानी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी से काम करे। सभी अपने मोहल्ले के बीस घरों में सम्पर्क बनाए और उनसे व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर परिवार के हालचाल पूछे। वोट व चुनाव चर्चा नही करे। जिससे आपकी पहचान एक भाजपा कार्यकर्ता रूप में होगी। जिससे आपका नाम और आपका व्यवहार आगामी चुनाव में मजबूती से उभर कर आए। इस अवसर पर ओम प्रकाश गोयल, देवी सिंह सौलंकी, डॉ माहिर, इरशाद अहमद, रमेश शर्मा, बलराम चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, वनैसिंह श्यारौली ,हनुमासिंह जाट सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने फूलमाला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित का किया पुरजोर स्वागत