राजगढ़ मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित ने 74 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2023 के अवसर पर स्थानीय स्टेडियम परिसर में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड की सलामी ली और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि श्री दीक्षित द्वारा उमंग एवं उत्साह के प्रतीक रंगीन गुब्बारे मुक्त आकाश में छोड़े गए। समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड एवं महिला पुलिस बल ने हर्ष फायर किए तथा आकर्षक मार्चपास्ट की प्रस्तुति दी तथा शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर केन्द्रित आकर्षक चलित झांकिया प्रदर्शित की गई। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित ने गणतंत्र दिवस समारोह में अनुशासित एवं आकर्षक मार्चपास्ट की प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरूस्कार जिला सशस्त्र बल को, द्वितीय पुरूस्कार होमगार्ड बल को तथा तृतीय पुरूस्कार महिला पुलिस बल को प्रदान किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार राजेश्वरी कान्वेंट स्कूल राजगढ़, द्वितीय पुरस्कार स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल राजगढ़ तथा तृतीय पुरस्कार केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ को प्रदान किया। इसी प्रकार विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित चलित झांकियों के प्रदर्शन पर महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रथम पुरूस्कार, जिला पंचायत को द्वितीय पुरूस्कार तथा स्वास्थ्य विभाग को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किए। साथ ही आयोजित समारोह में शासकीय सेवकों एवं विभिन्न व्यक्तियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह में सांसद श्री रोडमल नागर ,राजगढ़ विधायक श्री बापूसिंह तंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चन्दरसिंह सोंधिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद साहू, पूर्व विधायक श्री प्रताप मंडलोई, श्री हेमराज कल्पोनी,पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, सीईओ जिला पंचायत श्री अक्षय तेम्रवाल सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे। समा.क्र./ ........0.....