तलेन अहीर रेजिमेंट जन जाग्रति यात्रा को लेकर रविवार को शिवालय मंदिर पर एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर 19 फरवरी से ग्वालियर से प्रारंभ होने वाली अहीर रेजिमेंट जनजागृति यात्रा विभिन्न शहरों से होते हुए 26 फरवरी भोपाल पहुंचेगी जहां पर यात्रा का समापन होगा। उक्त बैठक में उसी को लेकर चर्चा हुई तथा 26 फरवरी को भोपाल में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने का आह्वान किया गया। इस बैठक में काफी संख्या में युवा शामिल रहे।