नगर तलेन में सोमवार को हैदराबाद से चलकर खाटू धाम को जा रही निशान यात्रा का भव्य स्वागत श्याम परिवार मंडल तलेन द्वारा किया गया वही रात्रि विश्राम शुजालपुर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ जहाँ बाबा श्याम का भव्य दरबार ज्योत व कीर्तन का आयोजन किया गया वही यात्रा में चल रही नागपुर की भजन गायिका कृष्ण प्रिया दीदी सतीश अग्रवाल चाटु खेड़ा द्वारा देर रात तक श्याम प्रेमियों को भजनों से झुमाया । वही कीर्तन में खुजनेर मंदिर पुजारी जी का आशिर्वाद प्राप्त हुआ यह निशान यात्रा 1100 किलोमीटर की यात्रा कर चुकी है व अभी 750 किलोमीटर की यात्रा खाटू धाम तक जाएगी ।वही रोजाना यह निशान यात्रा 30 - 35 किलोमीटर रोज पद यात्रा करते है वही इस मौके अजय भट्टर प्रशांत सोनी बंसन्त जैन अंकित शर्मा सतीश यादव पंकज अग्रवाल संजय पुष्पद राजू जैन राजू सेन नंद किशोर पंवार हर्षल अग्रवाल राजेश सोनी मुकेश चंदेल पवन यादव हरि राठौर दीपक जैन सहित काफी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित थे ।