अनिल उपाध्याय खातेगांव 9753414558 खातेगांव मे भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले क्षेत्र के किसान पिछले 12 जनवरी से विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। मंगलवार को विधायक आशीष शर्मा धरना स्थल पर किसानो के बीच पहुचे उस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने किसानो की ओर से विधायक आशीष शर्मा को हडिया बेराज परियोजना से लाभान्वित होने वाले गांवो के नाम व समय अवधि स्पष्ट की जावे।. MSP गारंटी कानून बनाया जाए सिंचाई के बंचित गांवों के लिए नई कार्य योजना बनाकर छूटे हुए गांवो की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाये।गेहूं चना मूंग का उपार्जन, उपार्जन केंद्रों पर प्लेट कांटे से किया जाए। किसानों को खाद बीज आसानी से उपलब्ध हो सके इसलिए संस्थाओं की संख्या बढ़ाई जाये। जिला सहकारी बैंक की नई शाखाएं खोली जावे नेमावर, हरणगांव, अजनास पानीगांव को लेकर किसान संघ ने विधायक आशीष शर्मा को लिखित में ज्ञापन सौंपा विधायक आशीष शर्मा ने भी किसान यूनियन व किसानों को आश्वस्त करते हुए उनकी मांगों को अति शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ,हंडिया बैराज को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है किसी भी किसान की जमीन को डूबने नहीं दिया जाएगा। शाखाएं बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है किसान का उपार्जन केंद्रों पर प्लेट कांटो से तुलाई कराई जाएगी।इस अवसर पर बड़ी संख्या मे किसान मोजुद रहे।