रायसेन | 23-जनवरी-2017 गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया है। गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय रायसेन में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। भारत पर्व पर होंगे अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को शाम 06 बजे से 09 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित महामाया चौक पर भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। भारत पर्व के अंतर्गत देश भक्ति पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विकासखण्ड एवं तहसील स्तर पर भी होंगे कार्यक्रम ग्राम, ब्लाक तथा तहसील स्तरों पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाने के लिए कलेक्टर एवं अन्य विभगीय अधिकारी अपने जिला मुख्यालयों एवं अन्य विभाग स्तर में एक समारोह समिति का गठन करने समुचित कार्यक्रम निर्धारित करेंगे। इन समितियों में शासकीय और जनमत का प्रतिनिधित्व करने वाले अशासकीय व्यक्तियों को भी शामिल किया जाएगा। ब्लॉक या तहसील मुख्यालय स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिन नगरपालिका या नगर पंचायतों में ब्लॉक तहसील मुख्यालय नहीं है उन क्षेत्रों में नगर पालिका अध्यक्ष या नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ग्राम स्तर पर निकाली जाएगी प्रभात फेरी ग्राम स्तर पर प्रातः 07 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसमें स्कूल के बच्चे, ग्रामवासी, नगर सेना तथा सामान्य जन समूह भाग लेंगे। प्रभात फेरी गांव के केन्द्रीय स्थान पर पहुंचेगी। जहां ध्वजारोहण एवं ध्वज की सलामी के पश्चात गणतंत्र दिवस का संदेश पढ़ा जाएगा तथा राष्ट्रीय गान एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अपरान्ह 03 बजे ग्राम्य खेलकूद जैसे कबड्डी, कुश्ती एवं अन्य स्थानीय खेलों का भी आयोजन किया जाएगा
गणतंत्र दिवस पर वन मंत्री करेंगे ध्वजारोहण