राजगढ़ संचालक राज्य स्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केन्द्र पिछड़ा वर्ग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना - 2022 अंतर्गत पिछड़ा वर्ग के युवाओं से आवेदन प्राप्त करने हेतु निर्देश जारी किए गए है। योजना अंतर्गत आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2023 है। जापान में केयर वर्कर जॉब रोल्स हेतु अधिक मॉग को दृष्टिगत रखते हुए जिले में स्थित शासकीय अथवा निजी नर्सिंग महाविद्यालयों में ए.एन.एम., जी.एन.एम., बी.एस.सी. नर्सींग पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग के युवाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें योजना के लाभों से अवगत कराया जाकर उन्हें योजना अंतर्गत आवेदन करने के लिए प्रेरित करें। योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को पूर्व में जारी निर्देश अनुसार सूचीबद्ध कर मूल आवेदनों के साथ अविलम्ब एवं शेष आवेदनों को आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि के तत्काल पश्चात राज्य स्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केंद्र पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, भदमदा रोड, भोपाल, विशेष वाहक के माध्यम से अविलम्ब पहुंचाना सुनिश्चित करें।
पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने आवेदन आमंत्रित आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 तक