तलेन - नगर में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में अहिरवार समाज व संत रविदास सेवा समिति के तत्व धान में रवि दास जयंती धूमधाम से मनाई गई जिसमें एक भव्य चल समारोह ढोल व डीजे के साथ नगर परिषद बंगला शाला से शुरु हुआ जो कि नगर के प्रमुख मार्गी से होता हुआ बस स्टेंड पहुँचा जहाँ अंबेडकर जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वही तपश्यात पुनः नगर परिषद प्रांगण पहुँची जहाँ आरती के पश्यात प्रसादी वितरण हुआ वही इस शोभायात्रा में हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष चन्दर सिंह यादव नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव ,शिव प्रसाद शर्मा, नगर भाजपा अध्यक्ष कैलाश मोहन यादव पूर्व न प अध्यक्ष प्रतिनधि संजय भट्टर पार्षद महेश यादव पप्पू अहिरवार पार्षद प्रतिनधि अजब सिंह वंशकार , महेंद्र यादव, सतीश यादव, सहित गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि महिलाएं बच्चे शामिल हुए वही इस यात्रा का जगह जगह विभिन्न संगठनों राजनीतिक दल व शिक्षण संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा व जलपान करवा कर स्वगात किया गया ।
संत रविदास जयंती पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा