उमरिया। कल मंगलवार की सुबह नौरोजाबाद रेल्वे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से कालरी कर्मी की मौत हो गई है बताया जाता है कि मृतक घर से कंचन खदान काम पर निकला था परंतु कुछ देर के बाद ही परिजनों को ट्रेन के हादसे में मौत की खबर मिल गई है मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे राजेश पाठक पिता जयशंकर प्रसाद उम्र 45 वर्ष अपनी डयूटी करने कंचन खदान के लिए निकला था परंतु कुछ देर बाद ही उसकी मौत की खबर परिजनों को मिल गई इस मामले में परिजनों ने बताया कि सुबह घर के सभी सदस्य रीवा से पहुंचे थे तभी अधिकारी ने उन्हे डयूटी पर बुला लिया और वो कोल माइंस में डयूटी के नाम से घर से अपनी दोपहिया वाहन से निकल गए परंतु कुछ देर में उनके हादसे की खबर आ गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हे 25 किमी दूर जिला अस्पताल लाया गया परंतु उपचार पूर्व ही उनकी मौत हो गई। विदित हो कि मृतक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था जिसका उपचार रीवा में किया जा रहा था बताया जाता है कि घटना के पूर्व उपचार करा के ही मृतक को लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है एवं शव का पीएम करा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया हेै।
कालरी कर्मी की संदिग्ध हालत में ट्रेन हादसे में मौत