महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाली बालिकाओं में गामा साइंस अकादमी की छात्रा शिवानी मीणा पुत्री रामगिलास मीणा का राज्य स्तर पर चयन किया गया। अकादमी के व्यवस्थापक प्रमोद कुमार वैष्णव ने बताया कि जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में अकादमी की शिवानी मीणा का राज्य स्तर पर चयन किया गया शिवानी का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा शिवानी ने पेट्रोल पंप पर एयर प्रेशर के कारण पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने वाले वाहन चालकों का शोषण होने के बचाव में मॉडल के रूप में प्रदर्शन किया।जो काफी सराहनीय होने से छात्रा का राज्य स्तर पर चयन हुआ। बालिका का राज्य स्तर पर चयन होने की खुशी में गामा साइंस अकादमी के स्टाफ ने छात्रा का माला साफा पहनाकर स्वागत करते हुए आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।
गामा साइंस अकादमी की छात्रा शिवानी का हुआ राज्य स्तर पर चयन