तलेन आगामी त्यौहारों को लेकर गुरुवार को थाना परिसर तलेन में एसडीओपी सारंगपुर सुश्री जोईस दास, नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी उमाशंकर शंकर मुकाती, सुपरवाइजर दिनेश चौहान की उपस्थिति, में संपन्न हुई। जिसमें होली का दहन, रंग पंचमी, शव्बेरात आदि त्यौहारों की व्यवस्थाओं को लेकर जवाबदार लोगों से चर्चा की गई। साथ ही नेशनल हाईवे पर विगत 6 महिने से जगह-जगह लाइटें बंद पड़ी उसको भी लेकर चर्चा हुई।बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी से हिल मिलकर भाई चारे व उत्साह से त्यौहार को मनाने की अपील की। इस मौके पर हिंदू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंदर सिंह यादव, नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष जगदीश लवंवशी, सहित कई लोग उपस्थित थे।