महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, भारत विकास परिषद् शाखा वजीरपुर द्वारा मोक्षधाम होली के पावन अवसर पर सफाई अभियान चलाकर मोक्ष धाम को स्वच्छ और सुन्दर बनाया गया । परिषद के अध्यक्ष विजय गोयनका ने बताया कि मोक्षधाम सफाई अभियान को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वच्छ बनाया ।वही परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली धूलेड़ी का पर्व उत्साह के साथ मनाया। जिसमें भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष वैद्य महेश चन्द छीपी,भारत विकास परिषद के प्रांतीय सदस्यओम प्रकाश गुप्ता श्यारोली , परिषद के सचिव- अशोक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष- शैलेन्द्र कुमार मंगल, नरेन्द्र कुमार मित्तल, लवली कुमार, गणेश कुमार, सन्तोष कुमार (गुजराती), राकेश कुमार गोयल, आदि सदस्यों ने सेवाएं प्रदान की ।