भोपाल | 25-जनवरी-2017 अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी छात्रवृत्ति योजना में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। यह छात्रवृत्ति महाविद्यलयीन स्तर पर अध्ययन के इच्छुक 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण सामान्य वर्ग के ऐसे छात्र जिन्होंने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हो, को छात्रवृत्ति देय है। इस योजना के अन्तर्गत म.प्र. में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले कृषि विज्ञान, वाणिज्य तथा कला संकाय के विद्यार्थी जिनके पालक/अभिभावक की आय तीन लाख रूपए वार्षिक से कम हो, इस योजना में आवेदन कर सकते है। उन्हें अनुसूचित जाति के छात्रों के बराबर छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं विस्तृत जानकारी के लिए आदिम जाति कल्याण कार्यालय से योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु संपर्क किया जा सकते है।
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी छात्रवृत्ति योजना में आवेदन आमंत्रित