महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, कस्बा व आस पास के क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक ओमवीर सिंह व सह संयोजक हनुमान सिंह ने बताया कि कस्बे के चैन्या वाले,मंडेरू वाले,खेड़ा वाले पर हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चैन्या वाले बालाजी से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। वजीरपुर में शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। युवाओं के हाथ में हनुमान का ध्वज पताका और हनुमान जी के जयकारे से वातावरण आस्था मय हो गया। जिसमें अरविंद, लोकेश अग्रवाल , दीपक उपाध्याय, रिंकू गढ़वाली, मोनू शर्मा, कन्हैया जाट, सूरजभान जाट, पंकज ,चंद्रेश गोयल, कृष्ण कुमार कुसमावतिया, श्याम सिंह जाट, राजवीर अकोदिया आदि सैकड़ों सख्या में लोगों ने भाग लेकर शोभायात्रा को सफल बनाया। अनेक स्थानों पर हनुमान जी के जी व पर प्रकाश ड़ाला,चोला चढ़ाया और भजन कीर्तन के बाद प्रसादी वितरित की गई।
वजीरपुर में निकाली हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा