राजगढ़ / पचोर -मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई राजगढ़ के पचोर ब्लॉक की बैठक एवं सम्मान समारोह शुक्रवार को अग्रवाल मैरिज गार्डन पचोर में आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण मुख्य अतिथि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव संभागीय महासचिव संजय राठौर जिला अध्यक्ष शाहिद भाई पठान नगर परिषद पचोर अध्यक्ष विकास करोड़िया उपाध्यक्ष रामभरोसे यादव जिला महासचिव सुरेश शर्मा अमित बंसल सीताराम लहरी नीलू दुबे संभागीय संयुक्त सचिव गजराज मीणा आदि के द्वारा किया गया। पचोर ब्लॉक के पत्रकारों द्वारा मंचासीन अतिथियों का कंठमाला साफा पहनाकर प्रशस्ति पत्र शिल्ड देकर सम्मानित किया गया वही मंचासीन अतिथियों ने पचोर ब्लॉक के समस्त पत्रकार साथीयों को प्रशस्ति पत्र शील्ड एवं कंठमाल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत शर्मा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कबीर भजन गायक महेश मालवीय द्वारा कबीर भजन प्रस्तुत किया गया। सम्मान समारोह में सभी पत्रकार साथियों के सम्मान के साथ साथ पचोर शहर में कोविड- के दौरान ऑडियो प्रचार-प्रसार के माध्यम से साइबर नेटवर्क पर ब्रॉडकास्ट कर 8000 लोगों के पर्सनल नंबर पर ऑडियो भेज कर एवं शासन के मैसेज आदेश को फॉरवर्ड कर जागरूक करने का कार्य किया इस हेतु संगठन द्वारा उक्त महिला श्रीमती साधना शर्मा का प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड से सम्मान किया गया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में पत्रकारों की 21 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें राजगढ़ जिले से अधिक से अधिक संख्या में पत्रकार साथी पहुंचेंगे। वही वैष्णव ने इस समारोह में उपस्थित सभी पत्रकारों से 1 मई को भोपाल चलने की अपील की। कार्यक्रम को संभागीय महासचिव संजय राठौर जिला अध्यक्ष शाहिद पठान आदि द्वारा भी संबोधित किया गया। इस दौरान गिरिराज शर्मा भूपेंद्र शर्मा संपादक हिंदी सत्ता आगर मालवा कैलाश शर्मा मोहन सेन राकेश गुदेनिया ओम प्रकाश सेन ओम प्रकाश शर्मा हेमराज सैन हिम्मत सिंह तोमर जितेंद्र सैनी रघुवीर सिंह परमार बद्रीलाल यादव रोशन खत्री शैलेंद्र शर्मा पुरुषोत्तम वैष्णव कपिल खटाना अशोक राठौर संजय सूर्या राजेश अहिरवार ओमप्रकाश राठौर राजपाल सिंह नितेश सेन देवेंद्र भिलाला दिनेश पंडित दिनेश राठौर हरीश मुंदेरिया मिथिलेश पाठक रोशन खत्री विष्णु भिलाला अजय साहू शैलेंद्र शर्मा दिलीप महेश्वरी आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे आभार रमाकांत शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में सहभोज भी आयोजित किया गया।