भोपाल जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर जिला मुख्यालय दतिया में राष्ट्र ध्वज फहराएंगे। डॉ. मिश्रा परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेंगे। डॉ. मिश्रा कानपुर से आज रात्रि दतिया लौटेंगे। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा दतिया और डबरा में गणतंत्र दिवस पर आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा दतिया में करेंगे ध्वजारोहण