महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के आवाहन पर विभिन्न मांगों को लेकर पटवारी गिरदावर ने दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला पटवार संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेरसिंह मीणा ने बताया कि सरकार द्वारा वरिष्ठ पटवारी का पद सृजित कर दिया गया। इससे पटवारी संवर्ग में विसंगतिया पैदा हो गई। इस संबंध में मुख्य मंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही हाल रहा तो 24 अप्रैल से शुरू होने वाले प्रशासन गांवों की ओर अभियान का पूर्णरूपेण वहिष्कार करेंगे।इस अवसर पर तहसीलदार प्रवीण कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार भगवान सहाय मीणा, भू अभिलेख निरीक्षक लज्जाराम मीणा , रामगोपाल गिरोड़ा, हाकिम सिंह गुर्जर, मुनेश कुमार मीणा, राजेन्द्र मंगल, नेमीचंद बैरवा ,सत्यनारायण शर्मा, रीना गुर्जर सहित तहसील के सभी पटवारी शामिल हुए। इधर तहसील कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहने के कारण तहसील का कामकाज ठप पड़ा। जिससे किसानों को परेशानी हुई।