महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, कस्बे की ब्राह्मण धर्मशाला से परशुराम जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर परशुराम जी की शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष घनश्याम पाराशर व कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम की पूजा अर्चना व हवन करने के बाद शोभा यात्रा उत्साह के साथ निकाली गई । इसके लिए तहसील क्षेत्र के सभी गांव में पीले चावल निमंत्रण के रूप में वितरित किए गए। वही गंगापुर सिटी में तहसील अध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित, नवीन शर्मा, हरी प्रसाद बोहरा तथा ब्राह्मण समाज के गणमान्य नागरिकों को पीले चावल देकर निमंत्रित किया गया। वजीरपुर में शोभा यात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से प्रारंभ होकर भाड़ौती मथुरा मार्ग,मुनीम के बांग परीता रोड ,राधा मदन मोहन जी का मंदिर निंबार्क आश्रम से मुख्य बाजार रघुनाथ मंदिर बरक पट्टी अकोदिया पट्टी , छीपी मोहल्ला ब्राह्मण धर्मशाला पहुंची। जहां पर भगवान परशुराम जी की महाआरती के बाद सभा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में आस पास के दर्जनों गांवों ने भाग लेकर कार्यक्रम को उत्साह वर्धक बनाया।
परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में उमडे़ लोग