महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ आकोदिया की सहमति से सवाईमाधोपुर जिले का जिलाध्यक्ष अजीत सिंह जाट को नियुक्त किया है। जाट महासभा के रवि कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सौरभ आकोदिया के निर्देश पर अजीत सिंह निवासी वजीरपुर को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर राजस्थान में संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग किया। सिंह को जाट महासभा के नियम समझाते हुए कार्यकारिणी गठित कर जिले को संगठित करने के निर्देश दिए। जिसे सिंह ने स्वीकार कर एक सप्ताह में कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश कार्यालय पर प्रेषित करने के लिए कहा।