जिले के प्रधानमंत्री आवास के 18022 हितग्राहियों का कराया गृह प्रवेश राजगढ़ 24 अप्रैल, 2023 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत प्रदेश के 4.11 लाख हितग्रहियों का माननीय प्रधानमंत्री के करकमलों एवं माननीय मुख्यमंत्री की उपस्थिति में साई ग्राउंड रीवा से गृहप्रवेश कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिले की समस्त जनपदों में 18022 आवासों के हितग्राहियों का गृह प्रवेश जनपद व ग्राम स्तरीय कार्यक्रम कराया गया। इसी प्रकार जिला स्तरीय गृहप्रवेश कार्यक्रम ग्राम पंचायत गागोरनी जनपद पंचायत जीरापुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय तेम्रवाल, श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक श्री हजारीलाल दांगी, श्री पूरसिंह पंवार, श्री मुकेश राठौर, श्री अर्जुन सिंह, श्री कालू सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री देवेन्द्र दीक्षित सहित जनप्रतिनिधिगण अधिकारीगण उपस्थित रहे। समा.क्र./066/066/04/2023 ........0...... फोटो क्रं. 01 से 04