राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ ब्लॉक के ग्रामों का लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता आर.के. हीरोड़िया ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर जल मिशन जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीणों को पानी मिल रहा है नहीं इसी कड़ी में सर्वप्रथम नरसिंहगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत बड़बेली जागीर,पनवाड़ी, कोडिया गौड़, मोहनपुरा आदि ग्रामों ग्रामीणों से रूबरू होकर जल जीवन मिशन योजना में कराए जा रहे निर्माण कार्यो का भी निरीक्षण किया यहां अनियमितताएं दिखी उन्हें सुधार करने के निर्देश दिए। जहां पर जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण हो चुका है वहां पर देखने में आ रहा है कि जलापूर्ति मैं अनेक विसंगतियां पाई जा रही हैं जिसमें जब तक ग्राम एवं वार्ड स्तर पर समितियों का गठन नहीं किया जाता तब तक इसका सफल क्रियान्वयन संभव नहीं है। लेकिन ब्लॉक के अधिकांश ग्रामों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए । ग्राम पंचायतों में नल जल योजना का कार्य पूर्ण हो चुका और ग्रामीणों को पेयजल भी मिल रहा है। ब्लॉक के प्रशासनिक अधिकारी भी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री देवेंद्रसिंह गौड़ के साथ ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कराए गए निर्माण कार्य की समीक्षा भी करते रहते हैं ग्रामीणों को पेयजल मिल रहा है या नहीं मिल रहा है रूबरू होकर ग्रामीण क्षेत्र में जाकर जानकारी देते हैं । *जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है* जल जीवन मिशन की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वर्ष 2019 में की गयी थी। यह योजना भारत सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के लिए शुरू की गयी थी, जिसके तहत पानी की सुविधा घर-घर में उपलब्ध होगी। 15अगस्त 2019 को मोदी सरकार के द्वारा सभी नागरिकों तक पानी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन का शुभारंभ किया गया था। इस मिशन के कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार के द्वारा करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया गया था । जल जीवन मिशन के माध्यम से सभी नागरिकों तक पीने के लिए स्वच्छ जल की सुविधाएँ उपलब्ध होंगीं। जल जीवन मिशन की शुरुआत जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत 15 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2024 तक ‘कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन’के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पानी की आपूर्ति करने का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु की गई । जल जीवन मिशन वर्तमान की जल आपूर्ति प्रणालियों और पानी के कनेक्शन की कार्यक्षमता को सुनिश्चित करके पानी की गुणवत्ता की निगरानी एवं परीक्षण के साथ-साथ सतत् कृषि को भी बढ़ावा देता है। यह मिशन संरक्षित जल के संयुक्त उपयोग; पेयजल स्रोत में वृद्धि, पेयजल आपूर्ति प्रणाली, धूसर जल उपचार और इसके पुन: उपयोग को भी सुनिश्चित करता है। इस मिशन के क्रियान्वयन के लिए जल समितियाँ ग्राम जल आपूर्ति प्रणालियों की योजना, क्रियान्वयन, प्रबंधन, संचालन ग्राम पंचायत और ग्राम समितियों को ग्रामीणों का सहयोग एवं जलकर नहीं मिलेगा इस योजना को सफल बनाना बहुत कठिन होगा मेंटेनेंस रखरखाव को ग्रामीणों ही सुनिश्चित करती हैं। जल समिति में 10-15 सदस्य होते हैं, जिनमें कम-से-कम 50% महिला सदस्य एवं स्वयं सहायता समूहों के अन्य सदस्य, मान्यता प्राप्त सामाजिक और स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता आशा,आंँगनवाड़ी, शिक्षक आदि शामिल होते हैं। जल समितियाँ सभी उपलब्ध ग्राम संसाधनों को मिलाकर एक वार्ड/ग्राम कार्ययोजना तैयार करती हैं। योजना को लागू करने से पहले इसे ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित करना आवश्यक होता है। इस मिशन के लिए केंद्र और राज्यों के बीच बजट का प्रावधान करोड़ों रखा गया है। नरसिंहगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी द्वारा भी जल जीवन मिशन को शत प्रतिशत सफल बनाने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । इस मौके पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता मुख्य अभियंता आर. के. हीरो डीया एसडीओ घनश्याम अग्रवाल सहायक उपयंत्री गोविंद भूरिया सुपरवाइजर देवेंद्रसिंह गौड़, विकास बघेल ,कैलाश पाटीदार ग्राम के सरपंच सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।