राजगढ़।* राजगढ़ नगर में स्थित जिला चिकित्सालय में आए दिन गाय व आवारा सांड के वार्ड में घुसने व अस्पताल परिसर में ही घूमते हुए पेशेंट के अटेंडरों को चोटिल्य करने के कई मामले सामने आए हैं जिसमें अस्पताल प्रबंधन द्वारा गार्ड वा अन्य कर्मचारियों को नोटिस देते हुए उन पर निलंबन की कार्यवाही भी की गई थी। इसके बाद भी गाय और सांड का अस्पताल में आना जाना बंद नहीं हुआ इसके बाद सिविल सर्जन आर एस कठेरिया ने नगरपालिका को पत्र लिखते हुए गायों को वहां से हटाने की मांग की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुवे राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका की एक टीम अस्पताल में भेजते हुए तमाम मवेशी व अन्य आवारा जानवरों को वहां से हटाते हुए गाय ,सांड वा उनके बछड़ों को मां जालपा गौशाला में शिफ्ट कराया गया। वही अन्य आवारा जानवरों को भी शहर की अन्य सीमाओं में छोड़ा गया।