शाजापुर शाजापुर उत्सव 2017 की शुरूआत कलश यात्रा के साथ हुई। कलेक्टर श्रीमती अलका श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका शुक्ला ने स्थानीय बालवीर हनुमान मंदिर में कलश की पूजा अर्चना कर कलश यात्रा प्रारंभ कराई। इस मौके पर उन्होंने बालिकाओं के सिर पर कलश भी रखकर यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा सोमवारिया बाजार से छोटा चौक, बड़ा चौक, नई सड़क होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में पहुंची। यहां सभी कलशों को एकत्रित करके सजाया गया। उल्लेखनीय है कि कलश यात्रा में शामिल कन्याओं को कलशों कीं उत्कृष्ट सजावट एवं परिधानों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। कलश यात्रा के शुभारंभ पर अपर कलेक्टर श्रीमती मीनाक्षी सिंह, एसडीएम श्री राजेश यादव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरूण व्यास, बीईओ श्री सुभाष वैष्णव, सामाजिक कार्यकर्ता श्री शीतल भावसार, श्री आशीष नागर, श्रीमती गायत्री विजयवर्गीय सहित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाएं भी मौजूद थी।
कलश यात्रा के साथ शाजापुर उत्सव का श्रीगणेश