उमरिया । गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2017 के अवसर पर सायं 4 बजे मिनी मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । इस कार्यक्रम हेतु रूट चार्ट निर्धारित किया गया है। स्थानीय स्टेडियम से प्रारंभ होकर कलेक्टर बंगला, नया बस स्टैण्ड, एस पी बंगला, सगरा चौक, फारेस्ट कालोनी, हास्पिटल चौक से वापिस स्टेडियम में सायं 6 बजे समाप्त होगा।

     कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने बताया कि मिनी मैराथन कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के एनसीसी के छात्र , सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी, पुलिस प्रषिक्षण विद्यालय के नव आरक्षक, महाविद्यालय के एनएसएस के छात्र, पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, जिला षिक्षा कार्यालय से ंसबंधित खिलाड़ी एवं एनसीसी कैडिट के छात्र सम्मिलित होंगे।

     मैराथन कार्यक्रम के दौरान निर्धारित रूट चार्ट में सायं 4 बजे से 6 बजे तक यातायात बंद रहेगा। इसमें भाग लेने वाले उत्कृष्ट दल को शील्ड प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम हेतु जिला षिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा उनके सहयोग हेतु प्राचार्य रणविजयप्रताप सिंह महाविद्यालय को रखा गया है। कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे मिनी मैराथन कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराकर कार्यक्रम सफल बनाए।