तलेन - ( संवाददाता -सतीश यादव )दिनांक 30/04 /2023 को संस्कार कन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल तलेन का सत्र 2022- 23 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया उक्त परीक्षा में कक्षा में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किए गए उक्त परीक्षा परिणाम की विधिवत घोषणा विद्यालय के संरक्षक महोदय रतन सिंह जी यादव व विद्यालय संचालक देव सिंह यादव के द्वारा की गई। विद्यालय के अन्य बच्चों को भी अंकसूची वितरण के साथ मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर संस्था प्रबंधन व विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई
संस्कार कन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल तलेन का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किये