तलेन.  ( संवाददाता - सतीश यादव  )देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 100 वे एपिसोड  रविवार को शक्ति केंद्र चोमा मे सेकड़ो की संख्या मे शामिल होकर ग्रामीणजनो ने एक साथ सुना, चोमा शक्ति केंद्र के पंचायत भवन प्रांगण मे आज सेकड़ो की संख्या मे ग्रामीण जनो ने मन की बात एपिसोड का 100वा संस्करण सुनने के लिए उपस्थित हुए सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही की उन सेकड़ो लोगो के बिच मे बैठकर क्षेत्रीय विधायक श्रीमंत महाराज राज्यवर्धन सिंह ने भी प्रधानमंत्री जी की मन की बात का 100 वा  एपिसोड देखा और सुना, आज सुबह से ही ग्रामीण जनो का ताँता लगा रहा लोगो मे मोदी जी की मन की बात सुनने के लिए उत्साह देखते ही बन रहा था, क्षेत्रीय विधायक श्रीमंत महाराज साब ने भी आज अपनी कुर्सी सेकड़ो ग्रामीणजनो के बिच मे लगाकर प्रधानमंत्री जी के मन की बात का 100 वा  एपिसोड सुना, इस मोके पर क्षेत्रीय विधायक महोदय ने ग्रामीण जनो को सम्बोधित करते हुए अपने और भाजपा सरकार द्वारा पूरी विधानसभा मे किये गए जनहित के विकास कार्यों के बारे मे उल्लेख किया, विधायक महोदय ने बताया की नरसिंहगढ़ विधानसभा मे बोड़ा कुरावर तलेन और नरसिंहगढ़ सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों मे विकास कार्य जोरो पर चल रहे है, नई सडके, प्रधानमंत्री आवास, सार्वजनिक कुएं एवं अन्य सभी क्षेत्रों मे जनहित के कार्य तीव्र गति से लगातार जारी है, श्रीमंत महाराज साब ने उपस्थित सेकड़ो ग्रामीणजनो को विश्वास दिलाया की भाजपा सरकार और स्वयं विधायक महोदय अपने लोगो के अपनी विधानसभा के विकास के लिए कटीबद्ध है और सदैव सर्व सुविधा और विकास के लिए प्रयासरत है, क्षेत्रीय विधायक ने लोगो को विश्वास दिलाया की हम सदैव अपनी विधानसभा के लोगो के बिच रहते आये है उनके सुख दुख मे साथ निभाते आये है, इस मोके पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमंत महाराज साब के साथ साथ पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा देवीसिंह रुहेला, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरिता सहगल, नगर भाजपा अध्यक्ष कैलाश मोहन जी यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबू दादा कश्यप, मन की बात के प्रभारी मानसिंह यादव फौजीसरकार, चोमा के पूर्व सरपंच सत्यनारायण रुहेला, नवीन जी, धीरप जी लखन जी, पवन जी सरपंच सहित गेहूंखेड़ी, बोकड़ी महुआ, परसुखेड़ी, भीलखेड़ा गिन्दोली  बारवा, आदि गावो के सरपंच सहित सेकड़ो ग्रामीणजन, अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मंडल महामंत्री घनश्याम जाटव ने किया.