तलेन (सतीश यादव ) -अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सोमवार को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांत अध्यक्ष शलभ भदौरिया के आह्वान पर प्रदेश भर के पत्रकार भोपाल के समन्वय भवन में एकत्रित हुए जहां पर कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी प्रदेश महासचिव सुनील त्रिपाठी मोहम्मद अली रिजवान अहमद सिद्धकी सत्यनारायण वैष्णव आदि के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। तत्पश्चात समन्वय भवन से एक रैली प्रारंभ हुई जो न्यू मार्केट से रोशनपुरा चौराहा से समन्वय भवन पहुंची इस दौरान मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया गया इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आश्वासन दिया गया कि पत्रकारों के हित में की गई 21 सूत्रीय मांगों को शीघ्र विचार करो लागू किया जाएगा इस कार्यक्रम में राजगढ़ जिले से कमल चौरसिया संभागीय महासचिव संजय राठौर जिला अध्यक्ष शाहिद पठान जिला महासचिव सुरेश शर्मा राजेश भंडारी करीम खान वरिष्ठ पत्रकार अवध नारायण उपाध्यय संभागीय कार्यकारणी सदस्य सतीश यादव कपिल भट्टर अनिल अग्रवाल मोहन सेन हेमराज सेन मानसिंह भास्कर जितेंद्र सैनी रमाकांत शर्मा हरीश मुंदेरिया लोकेश साहू अमित दुबे विनोद शर्मा इश्तियाक नब खान कैलाश शर्मा कपिल वेद सत्यम शर्मा मनोज मेवाडा विशाल सोनी राकेश साहू दिनेश विश्वकर्मा विष्णु भिलाला मिथिलेश पाठक महेश शर्मा महेश त्रिवेदी नितेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में राजगढ़ जिला से पत्रकार साथी भोपाल पत्रकारों की रैली में में शामिल हुए।
21 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दिया ज्ञापन