महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, समीप के गांव पाटौरबाढ़ में चल रही श्रीमद् ज्ञान भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दौरान भागवताचार्य गिरधारी लाल ने कहां की मनुष्य को अपना कर्म नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने राजा सगर की कथा सुनाई। जिनकी 100 पुत्र कपिल मुनि के आश्रम में भस्म हो गए। उनके वंशजों में भागीरथ ने गंगा का पृथ्वी पर अवतरण करवाया।जिससे उनके पूर्वजों को मुक्ति मिली। इसके पश्चात रघुवंश में राम जी की कथा विस्तार से कहीं इस अवसर पर सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
मनुष्य को अपना कर्म नही छोड़ना चाहिए भागवत कथा के दौरन गिरधारी लाल आचार्य ने कहा