तलेन - सतीश यादव मध्यप्रदेश सरकार नगर नगरीय निकायों को विभिन्न योजनाओं व निर्माण के लिये लाखों व करोड़ो रूपये के फंड जारी करती है मगर इनके जिमेदारो की अनदेखी से कई योजनाएं या अधर में लटक जाती है या फिर भ्रष्ट्राचार की भेंट चढ़ जाती नगर तलेन में भी एक ऐसी की बडी योजना नल जल योजना की घोषणा बस स्टैंड पर वर्ष 2011 -12 में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की व उसकी राशि भी लगभग 9 करोड रुपये वर्ष 2013-14 में नगरीय निकाय को आवंटित किये गए वही यह योजना के लिये टेंडर हुए व गुजरात की कंपनी द्वारा इस योजना का काम लिया गया व इस कंपनी ने किसी दूसरे ठेकेदार को पेटी पर ठेका दे दिया गया वही इस कंपनी के कर्मचारियों ने नगर को खोद - खोद कर नई पाइप लाइन डाली व पानी की टंकी बनवाई जो कि वर्ष2017 - 18 में यह पानी की टंकी पूर्ण हुई निर्माण के 6 वर्ष बीत जाने बावजूद भी आज तक भी यह योजना के अंतर्गत नगर की आम जनता को पानी नसीब नही हुआ। शासन के करोड़ो रूपये की इस योजना को जिमेदार पलीता लगा रहे है । वही जिमेदार व अन्य जनप्रतिनिधि जान कर भी अंजान बने हुए ऐसा लगता है जैसे भष्ट्राचार में सभी की मोन स्वीकृति हो वही करोड़ो की लागत की यह योजना धरातल पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई वही वर्षो बीत जाने के बावजूद आम जनता आज तक नही पाइप लाइन से पानी नही मिला वही जिमेदार उच्च अधिकारी भी जान बूझ कर अंजान बने हुए वही इस ठेकेदार राजनीतिक रसूख इतना है कि आज तलक कोई भी कार्यवाही नही हुई इस पर नही इस मामले में जिमेदार का किया कहना वह भी सुनिए - नवीन निर्मित पानी की टंकी इस ग्रीष्म काल मे उपयोग नही है कर दिया पाएंगे वही लाइन दुरस्त करके आने वाले समय मे चालू करने की संभावना है । *अशोक कुमार ठाकुर मुख्य नगर परिषद अधिकारी नगर परिषद तलेन*