शुजालपुर। शाजापुर जिले के शुजालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भीलखेड़ी भूगोर में एक लड़की को परिवार की इच्छा के विरुद्ध लव मैरिज (love marriage) करने वाली एक महिला के माता-पिता, भाई व अन्य लोग गांव पहुंचे और उसे जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया। जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने 6 आरोपियों पर नामजद प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार युवती के शादी करने से नाराज परिजन हथियार लेकर उसके ससुराल पहुंच गए और उन्होंने दामाद और उसके परिवारवालों की घर में घुसकर पिटाई कर दी और फिर बेटी को जबरन घसीटकर ले जाने लगे और उससे भी मारपीट की। यह देख नजारा देखकर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने लड़की को उनके चंगुल से छुड़ाया और आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। 8 महीने पहले लव मैरिज की युवती पचोर की रहने वाली है और उसने भीलखेड़ी में रहने वाले सतीश विश्वकर्मा से करीब 8 महीने पहले लव मैरिज की थी। नाराज युवती के माता-पिता, भाई और अन्य लोग हथियार लेकर गुरुवार को युवती के ससुराल पहुंचे और हाथ-पैर पकड़कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। लोगों ने आरोपियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। इधर गाड़ी में चाकू समेत अन्य हथियार भी मिले है। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती के पिता-भाई समेत तीन को हिरासत में लिया है। *कोचिंग के ऑफिस पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा संचालक* जानकारी के अनुसार पचोर निवासी युवती भोपाल के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में काम करती है। यहीं उसकी पहचान भीलखेड़ी (भूगोर) निवासी सतीश विश्वकर्मा से हुई। परिवार वाले उसका विवाह सतीश से करने के लिए सहमत नहीं थे तो युवती ने सतीश विश्वकर्मा से 13 दिसंबर 2022 को भोपाल के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया और शादी के बाद से दोनों भोपाल ही रह रहे थे। एक माह पहले वह अपने ससुराल ग्राम भीलखेड़ी में आकर रहने लगी थी। हथियारों से लैस जीप में पहुंचे गुरुवार दोपहर लड़की के मायके पक्ष के लोग हथियारों से लैस जीप में सवार होकर ग्राम भीलखेड़ी पहुंचे और लड़की के पिता राधेश्याम विश्वकर्मा और भाई शिवम और सुमित समेत अन्य लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की और लड़की को घसीटते हुए जबरन गांव के चौराहे तक ले आए, इस दौरान वह चीखती चिल्लाती रही, कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। लड़की के साथ मारपीट और हंगामा देख सरपंच मंगल सिंह राठौड़ सहित अन्य ग्रामीण वहां पहुंच और ग्रामीणों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी इस दौरान भी महिलाओं पर लकड़ियां पीटते रहे। ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।