गुना पहले आदेश में पटवारी जो नायब तहसीलदार का चार्ज दिया गया था। पहले आदेश में पटवारी जो नायब तहसीलदार का चार्ज दिया गया था। जिले में राजस्व विभाग का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। नायब तहसीलदार का तबादला हो जाने पर SDM ने उसका प्रभार एक पटवारी को दे दिया। जबकि, नायब तहसीलदार का प्रभार पटवारी को नहीं दिया जा सकता। हालांकि, जैसे ही मामला सामने आया, इस आदेश को बदल दिया गया। दूसरे आदेश में पास के ही एक नायब तहसीलदार को प्रभार दिया गया। इस आदेश की चारों तरफ चर्चाएं हैं। दरअसल, नायब तहसीलदार रमाशंकर सिंह जिले की राघोगढ़ तहसील में पदस्थ थे। वह राघोगढ़ तहसील के कर्माखेड़ी सर्कल का काम देखते थे। 25 जुलाई को मप्र शासन ने नायब तहसीलदारों के तबादले किए थे। नायब तहसीलदार रामशंकर सिंह का तबादला गुना से हो गया है। एक दिन पहले ही वह गुना से रिलीव हो गए। उनके जाने से कर्माखेड़ी सर्कल खाली हो गया। राघोगढ़ SDM IAS आर अंजली ने रविवार की तारीख में एक आदेश जारी किया। उन्होंने कर्माखेड़ी सर्कल खाली हो जाने से एक पटवारी को वहां के नायब तहसीलदार का प्रभार दे दिया। उनके आदेश के अनुसार राघोगढ़ तहसील में पदस्थ पटवारी जगदीश भदौरिया को अगले आदेश तक कर्माखेड़ी सर्कल के नायब तहसीलदार का प्रभार दे दिया। जबकि नियम अनुसार किसी पटवारी को नायब तहसीलदार का प्रभार नहीं दिया जा सकता। अगर नायब तहसीलदार की जगह खाली हो जाती है, तो पास के किसी नायब तहसीलदार को ही अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है। या फिर सीनियर RI को चार्ज दिया जाता है। हालांकि, जैसे ही आदेश सामने आया, सभी जगह इसकी चर्चाएं शुरू हो गईं। आनन-फानन में आदेश को बदला गया। एक दूसरा आदेश रविवार की ही तारीख में जारी किया गया। इसमें पास के ही एक नायाब तहसीलदार को कर्माखेड़ी सर्कल का चार्ज दिया गया। दूसरे आदेश के अनुसार जामनेर सर्कल मेपड़ास्थ नायब तहसीलदार रेणु कांसलीवाल को जामनेर सर्कल के साथ ही कर्माखेड़ी सर्कल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। हालांकि, जब तक यह दूसरा आदेश आया, तब तक पहले आदेश की चर्चा की जिलों के राजस्व अधिकारियों के बीच फैल गयी।
गुना में पटवारी को दे दिया नायब तहसीलदार का चार्ज:मामला गर्माने के बाद निकाला दूसरा आदेश; जानिए, क्या कहता है नियम..