राजगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक द्वारा जारी निर्देशानुसार वर्तमान माह में नेत्र संक्रमण तेजी से आम जन में फैल रहा है, इसकी रोकथाम के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।आनजन अपनी आंखों को छूने से पहले हाथ आवश्यक रूप से धोये। संक्रमित व्यक्ति अपना टॉवल, तकिया, आई ड्रॉप आदि उपयोग की गई वस्तुएं घर के अन्य सदस्यों से अलग रखें। स्विमिंग पूल तालाबों के प्रयोग से बचे। कांटेक्स लेंस पहना बंद करें और अपने नेत्र चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही फिर इसे शुरू करें। आँखों के सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग न करें। साफ हाथों से अपनी आंखों के आस-पास किसी भी तरह के स्त्राव को दिन में कई बार साफ गीले कपड़े से धोयें उपयोग किये गये कपड़े को गर्म पानी से धोलें। यदि आँखों में लालिमा हो तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से परामर्श लें। डाक्टर के सलाह के बिना कोई भी ड्रॉप का उपयोग न करें।
आई फ्लू से बचाव और उपचार के लिए एडवाइजरी जारी