राजगढ़ ( पवन साहू ) साहू समाज के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री रामनारायण साहू ने अपने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। जिसमें वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजगढ़ विनोद साहू को मुख्य संगठन महासचिव, श्रीमती किरण कमलेश साहू महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, अजय साहू नवयुवक मंडल जिला अध्यक्ष, रमेश साहू मुख्य सलाहकार राजमल साहू कोषाध्यक्ष, कमलेश साहू महासचिव,अरविंद साहू अतिरिक्त महासचिव, दुर्गा तेली आपदा प्रबंधन सहायता प्रकोष्ठ, प्रमोद साहू विवाह एवं परिचय सम्मेलन प्रकोष्ठ, सत्यनारायण साहू शिक्षा प्रकोष्ठ, राजेंद्र प्रसाद साहू व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ, राजेश साहू अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, बद्रीलाल साहू स्वास्थ्य प्रकोष्ठ, धर्मपाल साहू विधि संहिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनाए गए। वहीं बद्रीलाल साहू, पूनमचंद साहू, मांगीलाल साहू, अमृतलाल साहू, शिवनारायण साहू, बाबूलाल साहू को जिला संरक्षक, कैलाश साहू, पुरुषोत्तम साहू, पूनम चंद साहू कार्यवाहक अध्यक्ष, चंद्रशेखर साहू, इंदरसिंह साहू, हरिनारायण साहू, श्यामबाबू साहू, एवं सुनील साहू को उपाध्यक्ष घोषित किया। जिला अध्यक्ष श्री राम नारायण साहू ने बताया की आगे और कार्यकारिणी विस्तार किया जाएगा। गांव-गांव से साहू समाज को एकत्रित कर एकता के सूत्र में बांधकर हर संभव विकास की कोशिश करूंगा।
साहू समाज कार्यकारिणी हुई घोषित