तलेन तलेन सहित आसपास क्षेत्र रेठानी , टिकरिया, मिर्जापुर, बावड़ी खेड़ा लाटाहेडी ,सहित आदि गांवो में सोयाबीन के कारण किसानों की चिंता बढ़ने लग गई है क्योंकि सोयाबीन की फसल बारिश की लंबी खींच के कारण मुरझाने लगी | क्षेत्र में 20 से 25 दिन हो गए हैं लेकिन क्षेत्र में अभी बारिश नहीं हुई है सोयाबीन की फसल के लिए अभी वर्तमान में बारिश होना अत्यंत आवश्यक हो गया है अगर बारिश में देरी होती है तो सोयाबीन की फसल नष्ट होने की कगार पर आ जाएगी| इनका कहना है क्षेत्र में पानी गिरे 20 से 25 दिन हो गए हैं सोयाबीन की फसल मुरझाने लगी है यदि पानी नहीं गिरता है तो सोयाबीन की फसल पूरी तरह नष्ट हो जाएगी कृषक राधेश्याम यादव तलेन इनका कहना है पानी की खेच के कारण फसल सूखने लगी है पानी नहीं गिरा तो सोयाबीन की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी | कृषक, रवि पर्वत सिंहयादव लाटाहेडी
बारिश नहीं होने से सोयाबीन पर गहराया संकट,फसल नष्ट होने की कगार पर,