तलेन - डोल ग्यारस के पावन अवसर पर श्री बांके बिहारी जी के विमान पूर्वीय पूरा राम मन्दिर से आरती के साथ प्रारंभ हुआ जो कि बैंड बाजे व भजन मंडली के साथ नगर के गांधी चौक माली मोहल्ला मंडलोईपुरा हनुमान पूरा राधा कृष्ण मंदिर चौधरी पूरा बड़ा मंदिर गणेश मंदिर से होते उगल नदी पर पहुँचे । जहाँ भगवान का जल विहार किया गया । वही विमानों की नगर में जगह जगह पर पूजा अर्चना व आरती उतारी गई वही हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष व चंदर सिंह यादव व समिति सदस्यों द्वारा विमान की पूजा अर्चना व आरती उतारी गई व प्रसाद वितरण हुआ वही हिन्दू उत्सव समिति द्वारा विमान के पुजारियों का शाल श्री फल से स्वागत सम्मान किया गया वही इस भगवान की शोभायात्रा में नगर के धर्म प्रेमी जनमानस उपस्थित थे