तलेन मंगलवार को नगर तलेन में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। ढोल व बैंड बाजे के साथ भगवान राम दरबार की झांकी व अखाड़ों के साथ चल समारोह नगर में निकला गया। चल समारोह में अखाड़े पहलवानों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाएं। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ दशहरे मैदान पहुंचा । दशहरा मैदान पर हिंदू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव द्वारा अखाड़े के उस्तादों, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी, नगर परिषद अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी व राम दरबार में बने पात्रों का स्वागत व सम्मान किया गया। दशहरे मैदान पर नगर परिषद द्वारा आकर्षक व रंग बिरंगी आकर्षक आतिशबाजी की गई। नगर परिषद द्वारा दशहरे मैदान पर 35 फीट ऊंचे रावण का निर्माण करवाया गया था। नगर पटेल नारायण सिंह यादव द्वारा भगवान की पूजा अर्चना कर रावण दहन किया गया।पुतला दहन के साथ ही लोग जय श्री राम के नारे लगाए। तथा एक दूसरे की गले मिलकर व चरण स्पर्श कर दशहरे पर्व की बधाई व शुभकामना दी। इस मौके पर दशहरे मैदान पर काफी संख्या में नगर सहित आसपास क्षेत्र की महिला पुरुष मौजूद रहे।
तलेन में धूमधाम से मनाया असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी