तलेन शिक्षण संस्था न्यू मास्टरमाइंड एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल इकलेरा में शनिवार को पालक शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया वही कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबाबू जी मंडल जिला पंचायत सदस्य राजगढ़ ,मुख्य अतिथि ठाकुर प्रसाद पालीवाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ,मुख्य अतिथि रामेश्वर विजयवर्गीय व्यवसाई एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तथा विशेष अतिथि के रूप में समस्त पालक एवम माताएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा छात्र के भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया गया एवम बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवम बच्चो को त्रैमासिक परीक्षा में बेहतर अंक लाने पर पुरुष्कार वितरण भी किया गया । संस्था की भविष्य की योजनाओं को संस्था के संचालक श्री राकेश यादव एवं प्राचार्य नरेंद्र वैष्णव द्वारा प्रस्तुत किया गया , कार्यक्रम का आभार मास्टरमाइंड तलेन के प्राचार्य नरेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन सुश्री पूजा पाटीदार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं बहुत अधिक संख्या में अभिभावक एवम माताएं तथा विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।