तलेन नरसिंहगढ़ विधानसभा से विजयी हुए विधायक मोहन शर्मा का नगर तलेन में प्रथम बार नगर आगमन पर डीजे व ढोल के साथ भव्य जुलूस निकाल कर भव्य स्वागत किया गया । नव निर्वाचित विधायक का नगर मे नगरवासियों द्वारा जगह जगह हार फूल माला व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत जुलूस बस स्टेंड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों होते हुई बस स्टेंड पर पहुंचा । जहां पर विधायक मोहन शर्मा द्वारा कार्यकर्ता को संबोधित किया तथा नगरवासियों तथा ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया। वही इस जुलूस में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।