सीहोर जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस परम्परागत हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित किया गया जहां समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण एवं विधि और विधायी कार्य तथा सीहोर जिला प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। इस मौके पर हर्ष फायर हुए और रंगीन गुब्बारे छोड़े गए तथा स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा मध्य प्रदेश गान की शानदार प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विकास योजनाओं पर केन्द्रित झांकियां प्रदर्शित की गई। गणतन्त्र दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में विधायक श्री सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमिता अरोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला मरेठा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे। समारोह में कलेक्टर डॉ सुदाम खाडे, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कपूरिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. केदार सिंह, अपर कलेकटर श्री सी.एम. मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। गणतन्त्र दिवस समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एन.सी.सी. खाकी एनसीसी कोम्बेट, एनसीसी महात्मागांधी कालेज,एनसीसी आवासीय खेलकूद संस्था,शास.उत्कृष्ट उ.मा.वि. सीहोर, नेवल विंग, एनसीसी बालक शा.उत्कृष्ट उमावि, एनसीसी बालिका शा. उत्कृष्ट उमावि, शौर्य दल, गाईड दल, स्काउटल दल एवं गाईड दल शा.क.मलबा उमावि सीहोर ने भाग लेकर शानदार परेड प्रस्तुत की। प्रथम परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री दीपक कुमार पाटिल एवं द्वितीय परेड का नेतृत्व श्री देवनारायण पाण्डे द्वारा किया गया। सीनियर वर्ग में विशेष सशस्त्र बल के कमान्डर स.उ.नि. श्री ब्रजकिशोर, जिला पुलिस बल के कमांडर स.उ.नि. विनिता विश्वकर्मा, नगर सेना बल के कमान्डर स.उ.नि. चन्दरसिंह तथा एनसीसी पीजी कॉलेज खाकी श्री पवन मालवीय, एनसीसी पीजी कालेज कोम्बेट श्री सुनील मालवीय तथा एनसीसी महात्मा गांधी कालेज श्री देवेन्द्र मण्डलोई कमांडर थे। इसी तरह जूनियर वर्ग में श्री बलराम गोयल एनसीसी आवासीय खेलकूद संस्था सीहोर, श्री मंजीत पांडे एनसीसी शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.सीहोर, श्री धर्मेन्द्र मालवीय नेवल विंग सुभाष उ.मा.वि., कु. रूचिर नागर एनसीसी बालिका शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.सीहोर, कु. हनी राठौर एनसीसी बालिका शा.उत्कृष्ट उमावि सीहोर, श्री शुभम प्रजापति शौय दल महिला सशक्तिकरण सीहोर, नीलम सिरोलिया गाइड दल शा.क. कस्तूरबा उ.मा.वि सीहोर, अमित शर्मा स्काउट दल नूतन उ.मा.वि. सीहोर, बरखा मालवीय गाईड दल शा.क. मलबा.उ.मा.वि.सीहोर, परेड कमांडर थे। मुख्य अतिथि मंत्री श्री रामपाल सिंह द्वारा परेड कमांडर श्री दीपक कुमार पाटिल रक्षित निरीक्षक को सराहनीय प्रदर्शन हेतु उन्हें शील्ड प्रदान की तथा सराहनीय प्रदर्शन हेतु आक्सफोर्ड उ.मा.वि. के बैंड दल प्रभारी श्री हर्ष ठाकुर को शील्ड प्रदान की। परेड के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एनसीसी खाकी पीजी कालेज को प्रथम, द्वितीय सशस्त्र बल एवं तृतीय पुरस्कार से जिला पुलिस बल को नवाजा गया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के नेवलविंग शा.सुभाष उमावि.सीहोर को प्रथम, एनसीसी शा.उत्कृष्ट को द्वितीय तथा एनसीसी शासकीय आवासीय स्कूल सीहोर को तृतीय स्थान के लिए शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति करने पर प्रथम पुरस्कार आवासीय खेलकूद संस्थान को, द्वितीय पुरस्कार शारदा विद्यामंदिर को तृतीय पुरस्कार ज्ञानवेली स्कूल को तथा सांत्वना पुरस्कार लूर्द माता स्कूल ने प्राप्त किया। स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान गणतन्त्र दिवस समारोह में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों ने भाग लेकर राष्ट्रीय पर्व को गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री सुदर्शन महाराज, श्री मुंशीलाल राठौर, मीसाबंदी श्री हरदयाल सक्सेना, श्रीमती कस्तुरी बाई, श्रीमती शांति बाई, स्वंतत्रता संग्राम सेनानी स्व. इंदरलाल शर्मा की पत्नी श्रीमती मूर्ति देवी शर्मा, शहीद की पत्नी श्रीमती कोमल ओम प्रकाश मर्दानिया को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां गणतन्त्र दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा पी.टी. प्रदर्शन की मनमोहक प्रस्तुति की गई और देश-भक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिन्हें काफी सराहा गया। कार्यक्रम में शारदा विद्या मंदिर सीहोर ने मेरे देश की धरती पर, शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.सीहोर ने एक तेरा नाम है सांचा पर, सेन्ट ऐन्स उ.मा.वि.सीहोर ने केशरिया बालम पर, आवासीय खेलकूद संस्था सीहोर ने मॉ तुझे सलाम पर, लूर्दमाता स्कूल सीहोर, संस्कार इंटर नेशनल स्कूल बिलकिसगंज ने ऐ वतन ऐ वतन तथा ज्ञानवेली स्कूल दोराहा ने गंगा पर समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा योग प्रदर्शन किया गया। समारोह में विकास पर केन्द्रित विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रदर्शित की गई। झांकियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम पुरस्कार जल संसाधन विभाग को, द्वितीय पुरस्कार कृषि विभाग एवं तृतीय पुरस्कार उद्योग विभाग को प्रदान किया गया। समारोह के संचालन का दायित्व श्री प्रदीप चौहान और कु. गरिमा तोमर ने संयुक्त रूप से निभाया।