भोपाल - (सतीश यादव )मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सीएम हाउस खाली कर दिया था. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने नए बंगले में शिफ्ट हो चुके हैं. पत्नी साधना सिंह चौहान ने पति शिवराज सिंह चौहान को मंगल तिलक कर गुलदस्ता भेंट कर के गृह प्रवेश कराया था. शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में मामा के नाम से फेमस हैं. अब पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने नए घर का नाम 'मामा का घर' रख दिया है. उनके घर की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. उनके घर के बाहर एक बोर्ड लगा हुआ है, जिस पर लिखा है मामा का घर.
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नए घर का नाम है मामा का घर