तलेन गणतंत्र दिवस की संध्या पर नगर तलेन में भारत माता की आरती का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों का भी आयोजन हुआ। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर भारत माता की आरती की गई। इस मौके हिंदू धार्मिक समिति अध्यक्ष चंद्ररसिंह यादव, हरिसिंह केशवाल , मदनलाल जयसवाल ,भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लवंवशी पार्षद कैलाश मोहन यादव, राजेश शर्मा सत्यम , रतन सिंह मालवीय ,मनोज यादव , रामकृष्ण यादव, सतीश यादव महेंद्र यादव, महेश भतकारिया , निशांत शर्मा, बेनी परिहार, बलवंत यादव बंटी राठौर,बादल यादव ,पवन यादव संजू परतानी, शिव शंकर यादव, धन सिंह यादव पवन यादव , हेमंत सेन,सहित कई वरिष्ठजन मौजूद रहे।