सीहोर, कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने जिले में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए थे तथा बिना सक्षम अनुमतियों के अवैध रूप कालोनी का निर्माण करने वाले कालोनाईजर के विरूद्ध कार्यवाही करने के सभी एसडीएम एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए थे। सीहोर एसडीएम श्री तन्मय वर्मा ने बताया कि सीहोर में बिना किसी सक्षम अनुमति के बनाई जा रही अवैध कालोनी सख्ती से रोकने की कार्यवाही की गई। आज इंदौर नाका रोड सीहोर स्थित अंजनी धाम कालोनी तथा गणेष मंदिर रोड गोपालपुरा में अजय राय, विद्या राय तथा शिवम राय द्वारा अवैध रूप में बनाई जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर बाउंड्री वाल एवं अन्य स्ट्रक्चर नष्ट किया गया । एसडीएम श्री वर्मा ने बताया कि अवैध कालोनी एवं ऐसे कालोनाईजार के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। आज की कार्यवाही नायब तहसीलदार सुश्री रिया जैन,नगर पालिका के कार्यपालन यंत्री श्री वर्मा तथा नगर पालिका सीहोर की टीम द्वारा की गई
अवैध कालोनियों पर सख्त कार्रवाई अवैध तरीके बनाई जा रही कालोनीयो पर चला बुल्डोजर अवैध कालोनियों में प्लाट-मकान नहीं खरीदने की नागरिकों से अपील