राजगढ़ तलेंन 68 वा गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया शासकीय एवं अर्धशासकीय शिक्षण संस्थाओं के छात्र छात्राओं ने नगर के प्रमुख मार्गों से घोष के साथ निकाली गयी इस रैली में नगर की शिक्षण संस्था मास्टर माइंड सीनियर सेकेण्डरी हाई स्कूल के बच्चो द्वारा स्वछता अभियान के अंतर्गत हाथो से निर्मित डस्टबिन दुकानदारो को भेंट कर स्वछता का सन्देश दिया ।नगर में नगर परिषद ,कृषि उपज मंडी, पुलिस थाना ,टप्पा कार्यलय, समस्त राष्ट्रीय कृत बैंक, शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया ।न प अध्यक्ष सीमा संजय भट्टर ने शासकीय हाई स्कूल में सामूहिक रूप ध्वजारोहण कर मुख्य मंत्री जी के सन्देश का वाचन किया । इस अवसर पर सभी शिक्षण संस्थाओ द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। नगर अवसर पर खेल कूद में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र छात्राओं का ,सेना के जवानों का, शिक्षा के छेत्र में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों का, 10वी व 12 वी में नगर का नाम रोशन करने वाले छात्र छात्राओं का, स्वछता में अच्छा काम करने वाले नागरिको का , नगर परिषद कर्मचारियों का, पत्रकारो का नगर परिषद द्वारा सम्मान किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरसिंगढ़ विधायक गिरीश भंडारी ,थाना प्रभारी उमा शंकर मुकाती, न प उपाध्यक्ष अफसर बी राईस आगा, गोविन्द दास जी भट्टर, राधा रमन तिवारी ,हाफिज शेख पठान, डॉ राजेन्द जोशी उपस्थित्त थे पार्षदों में रमेश यादव ,अवध नारायण उपाध्य्या ,साजिद खा ,श्याम वातरे,दिनेश यादव ,कमल यादव ,मोहन जाटव ,राधा बाई ओमेंद्र यादव उपस्थित्त थे इस अवसर परसमस्त शिक्षण संस्थाओ के शिक्षक प्रचार्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार नगर परिषद सी एम ओ भगवान सिंह भिलाला ने व्यक्त किया ।
तलेंन में 68 वा गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया