राजगढ प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टोरेट मीटिंग हॉल में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान राजगढ़ शहर सहित जिले के दूर-दराज अंचलों से आए 60 आवेदकों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व राजगढ श्री गुलाब सिंह बद्येल के समक्ष प्रस्तुत किए गए। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से चर्चा की, उनकी समस्याएं जानी और संबंधित कार्यालय प्रमुख को समय-सीमा में आवेदक की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे।